Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
HomeनौकरीUP TET 2021: पेपर हुआ लीक, परीक्षा कैंसिल

UP TET 2021: पेपर हुआ लीक, परीक्षा कैंसिल

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2021 का पर्चा लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गयी है। यह पर्चा सोशल मीडिया पर गाजियाबाद, मथुरा, बुलंदशहर में वायरल हो रहा था। छात्रों में गुस्सा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब तक 23 दोषी पकड़े गए हैं और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘सरकार इस मामले में सख्त है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चला जाएगा।’

उत्तरप्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया है कि पूरे प्रदेश से 23 लोगों को पकड़ा गया है। इनके फोन से पेपर शेयर हो रहे थे। इसमे कुछ चिह्नित सॉल्वर गैंग के सदस्य हैं। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में धरपकड़ चल रही है। पेपर कैंसिल कर दिया गया है।

हालांकि, छात्रों को उनके गंतव्य तक जाने के लिए सरकार ने मुफ्त साधन उपलब्ध कराए हैं। रोडवेज बस में वे केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाकर घर तक मुफ्त जा सकते हैं।

एसटीएफ ने शामली जिले से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक को मेरठ से गिरफ्तार किया है। प्रयागराज से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी के अनुसार यह पेपर फोटो खींचकर मोबाइल पर वायरल किया गया। प्रयागराज में ने सॉल्वर गैंग के 20 से अधिक युवकों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया है।

UP TET 2021: क्या UP TET अब 26 दिसम्बर को होगा सरकार ने किया स्पष्ट, जानिए

पर्चा रद्द होने की जानकारी 10 बजे के बाद उस समय सामने आई जब छात्रों को परीक्षा हाल में पेपर बंट चुका था। वे अनेक सवालों के जवाब ओएमआर शीट में भर चुके थे। बीच परीक्षा में उन्हें बताया गया कि परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। हालांकि, कई सेंटर्स पर परीक्षा रद्द होने की जानकारी नहीं पहुंची है।

UP TET 2021: क्या UP TET अब 26 दिसम्बर को होगा सरकार ने किया स्पष्ट, जानिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments