Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
HomeसमाचारNalnda जगदीशपुर गांव से छह मवेशी चोरी

Nalnda जगदीशपुर गांव से छह मवेशी चोरी

c50f7b6ea9ecb5a705d716b19fa83bb1

बिहार न्यूज़ डेस्क थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से बुधवार की रात चोरों ने घर के पास बंधे छह मवेशी चुरा लिए। चोरों ने प्रकाश कुमार की तीन, महादेव राम की एक व संगीता देवी की दो भैंस चुरा ली। प्रकाश ने बताया कि 15 दिन पहले भी चोरों ने उनकी दो व शैलेन्द्र पासवान की दो भैंस चुरा ली थी। मवेशी चोरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। चोरी की सूचना पुलिस को दी गयी है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
गिरियक में तेज हवा व बारिश से मिली राहत

गिरियक व पावापुरी में गुरुवार की शाम कई इलाकों में तेज हवा और बारिश के हल्की ओलावृष्टि हुई। इससे मौसम खुशगवान हो गया और भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, तेज आंधी-पानी से सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है।
किसानों ने बताया कि कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। पहली बारिश में कई स्थानों पर फसल खराब होने की आशंका है। किसान अशोक सिंह, संतोष कुमार, अरविंद पासवान, शंभू यादव आदि ने बताया कि मूंग की फसल व लत्ती वाली सब्जियों को नुकसान होने की आशंका है। खेतों में पानी जमा हो जाने से सब्जी की लत्ती सूखने की चिंता सता रही है।
मूंग के पौधे पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

नालंदा  न्यूज़ डेस्क

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments