ऑटो न्यूज़ डेस्क, क्या आपको लगता है कि महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी स्कॉर्पियो है? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं क्योंकि महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी स्कॉर्पियो नहीं बल्कि बोलेरो है। जी हां, महिंद्रा बोलेरो मार्च 2023 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। इतना ही नहीं, इससे पहले भी बोलेरो की बिक्री स्कॉर्पियो से ज्यादा रही है। बीते मार्च की बात करें तो Mahindra Bolero की कुल 9,546 यूनिट्स की बिक्री हुई है, इसमें Mahindra Bolero Neo की बिक्री के आंकड़े भी शामिल हैं. वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो की कुल 8,788 यूनिट्स की बिक्री हुई है और इसमें स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक दोनों की बिक्री के आंकड़े भी शामिल हैं।
महिंद्रा की टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी (मार्च 2023)
– महिंद्रा बोलेरो: 9,546 यूनिट्स बिकीं
– महिंद्रा स्कॉर्पियो: 8,788 यूनिट्स बिकीं
– Mahindra XUV300: 5,128 यूनिट्स बिकीं
– Mahindra XUV700: 5,107 यूनिट्स बिकीं
– महिंद्रा थार: 5,008 यूनिट बिकीं
महिंद्रा की बिक्री में अच्छी बढ़त
महिंद्रा की कुल बिक्री मार्च में साल-दर-साल 21 फीसदी बढ़कर 66,091 यूनिट्स पर पहुंच गई जबकि मार्च 2022 में कंपनी ने डीलर्स को 54,643 यूनिट्स की सप्लाई की। कंपनी ने एक बयान में कहा था कि मार्च में उसके उपयोगिता वाहनों की थोक बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 35,976 इकाई हो गई, जो एक साल पहले (मार्च 2022) की समान अवधि में 27,380 इकाई थी।
महिंद्रा यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री मजबूत
यह किसी एक महीने के दौरान कंपनी के यूटिलिटी वाहनों की सबसे ज्यादा थोक बिक्री है। कंपनी के ऑटोमोटिव सेगमेंट के प्रेसिडेंट विजय नाकरा ने कहा, ‘मार्च 2023 में हमारा एसयूवी कारोबार 31 फीसदी बढ़ा, बिक्री अब तक के उच्चतम स्तर पर है।’ उन्होंने यह भी कहा, ”अच्छी मांग के कारण 2022-23 में कुल वृद्धि 60 प्रतिशत अधिक रही है.