Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeक्रिकेटIPL 2023: प्लेऑफ में 10 छक्के लगा शुभमन गिल ने तोड़ डाला...

IPL 2023: प्लेऑफ में 10 छक्के लगा शुभमन गिल ने तोड़ डाला ये रिकॉर्ड, बड़े बड़े धुरंधर रह गए पीछे

1685161687

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 16 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर अपनी पहचान बना चुके शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस का फाइनल में जाने का सपना तोड़ दिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने 129 रनों की धुंआधार पारी खेली। उन्होंने मात्र 60 गेंदों का सामना किया और 129 रन बना इस सीजन में तीसरा शतक ठोक दिया।

1685161768

इस शतक के दौरान उन्होंने 10 छक्के भी लगाए। जिसके बाद उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी हो गया। इसी के साथ वह आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब ये रिकॉर्ड गुजरात टाईटंस के खिलाड़ी शुभमन गिल के नाम हो गया है।

1685161808

इससे पहले यह रिकॉर्ड रिद्धिमान साहा, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और शेन वॉटसन के नाम था। इन सभी खिलाड़ियों के नाम पर 8-8 छक्के एक पारी में लगाने का रिकॉर्ड है। लेकिन अब शुभमन गिल ने 10 छक्के लगा ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

pc-espncricinfo.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments