Indore Gair: 8 मार्च से शुरू हुआ होली का पर्व आज रंग पंचमी से खत्म हुआ। मध्य प्रदेश के इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकाली गई। जिससे पूरा इंदौर रंग में रंगा नजर आया। जमीन से लेकर आसमान तक केवल और केवल गुलाल और रंग दिख रहा था। बताया जा रहा है कि इंदौर की गेर में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। खास बात यह है कि राजबाड़ा तक तीन किलोमीटर लंबी गेर निकाली गई। लेकिन सफाई कर्मियों ने सबसे साफ शहर को महज एक घंटे में फिर से क्लीन कर दिया।
इंदौर की गेर है देशभर में मशहूर
इंदौर में हर साल रंगपंचमी के मौके पर परंपरागत गेर निकाली जाती है। रंगपंचमी के शुभावसर पर निकलने वाली गेर में असंख्य नागरिकों के उत्साह एवं आनंद का साक्षी बना।
आप सभी का उत्साह, स्नेह एवं सकारात्मक सहभागिता देखकर मैं भावविभोर हूँ। इस आयोजन को अपनी गरिमामयी उपस्थिति द्वारा भव्यता प्रदान करने हेतु आप सभी का सादर आभार। इस आयोजन को सार्थकता प्रदान करने हेतु अथक मेहनत करने वाले पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम कर्मचारियों सहित सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों का सादर आभार।’