हम आपको दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आपका मन भी इस चॉकलेट को खाने के लिए ललचा सकता है|
इसमें केसर और मेडागास्कर से मंगवाई गई वेनिला और गोल्ड फ्लेक्स यानी सोने के लच्छे भरे हुए हैं| चॉकलेट को बनाने वाले डैनियल गोम्स ने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से इसके निर्माण में लगे हुए थे|
बताया जा रहा है कि इस 23 कैरेट गोल्ड प्लेटेड चॉकलेट को ‘ग्लोरियस’ नाम दिया गया है, जिसकी कीमत 7 हजार 728 यूरो यानी लगभग 6 लाख
20 हजार रुपए हैं|यह चॉकलेट, इंटरनेशनल चॉकलेट फेस्टिवल के दौरान पुर्तगाल के ऑबिदुश शहर में बनाई गई|