Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeसमाचारहर घर तिरंगा' अभियान में कराएं रजिस्ट्रेशन, यहां अप्लाई कर पाएं ये...

हर घर तिरंगा’ अभियान में कराएं रजिस्ट्रेशन, यहां अप्लाई कर पाएं ये लाभ

हर घर तिरंगा अभियान 2022 को भारत सरकार देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में Azadi Ka Amrit Mahotsav मना रहा है, इसी के तहत ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरुआत की गई है। अगर आप भी Har Ghar Tiranga Abhiyan में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आप को अपनी फोटो harghartiranga.com पर अपलोड करनी होगीं। जिसके बाद आप इस अभियान के लिए Har Ghar Tiranga Registration करके Har Ghar Tiranga Certificate डाउनलोड कर सकते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान उद्देश्य क्या है?

हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य :- संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने और मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। जिसके माध्यम से भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुरुआत किया है।

हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन फार्म कैसे भरें :- आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारतीय नागरिक भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट amritmahotsav.nic.in या harghartiranga.com विजिट का हर घर तिरंगा अभियान के लिए पंजीयन कर सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिसके बाद आप अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर पाएंगे :-

★ सबसे पहले harghartiranga.com पर जाएं एवं अपना नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज करें।
★ ध्यान रहे कि आपके ब्राउज़र का लोकेशन सर्विस चालू होना चाहिए।
★ उसके बाद NEXT बटन को क्लिक करें।
★ अब आपके सामने एक मैप खुल जाएगा और आप की लोकेशन ट्रेस हो जाएगी।
★ अब Pin a Flag बटन पर क्लिक करें।
★ इस तरह से आपने अपना तिरंगा झंडा अपनी लोकेशन पर पिन कर दिया है।
★ अब आप अपना तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments