आज का पंचांग 10 अगस्त 2022 दिन बुधवार श्रावण मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक है। विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य दक्षिणायन का है। नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक और चंद्रमा धनु राशि में है। आज का राहुकाल दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।
मेषः आज आपके ज्ञान की प्रशंसा होगी। लोगों के काम आना सुखद होगा। स्वयं के कार्य में विलंब हो सकता है। दोषों के निवारण के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। मीठे पीले खाद्य पदार्थ का दान करें।
वृषभः आज स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। कार्य में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें।
मिथुनः मिथुन राशि के लोगों का आत्मबल आज कमजोर हो सकता है। किसी विशेष कार्य में अनुभवहीनता के कारण कष्ट की संभावना है। अपने सीनियर की सलाह लें। आज ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें।
कर्कः कर्क राशि वाले जातक आज वाहन सावधानी से चलाएं। भाइयों से खटपट हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। गुड़ और गेहूं का दान करें। भगवती गायत्री की आराधना करें।
सिंहः आज छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का सबब बन सकती है। कुछ आवश्यक कार्य भूलने से पूर्व तत्काल उस कार्य को निपटायें। स्कीन एलर्जी संबंधित कष्ट हो सकता है। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करने से फायदा होगा।
कन्याः कहीं एडमिशन को लेकर तनाव हो सकता है। अनुशासनहीनता असफलता का कारण बन सकती है। दोस्ती-यारी को कंट्रोल करें। उपाय के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। तिल का दान करें।
तुलाः आप आज के दिन किसी मनोरंजन वाली जगह की यात्रा कर सकते हैं। किसी के साथ कोई डील या व्यापारिक संबंध बनाने हों, तो अपने अहम को आड़े मत आने दें। किसी पुराने विवाद का भी हल निकल सकता है। उपाय के लिए कुत्ते को रोटी खिलायें। केतु की शांति हेतु मंत्र जाप करें
वृश्चिकः आज आप व्यावसायिक मामलों को पूरी मेहनत के साथ हैंडल करेंगे। विज्ञापन और प्रचार के जरिए भी लाभ की संभावना है। अपने संपर्क सूत्र मजबूत करें। आज जल में कच्चा दूध डालकर अभिषेक करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
धनुः आज अपने सीनियर अधिकारियों से काम के लिए प्रशंसा पाएंगे। पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य से उलझन हो सकती है। दिनभर व्यस्तता रहेगी। अपनों की नाराजगी दूर करने के उपाय करें। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य नमस्कार करें।
मकरः आज के दिन आप किसी के भरोसे में धोखा खा सकते हैं। अपने सहयोगियों से सावधान रहें। यात्रा में रहने से खानपान की असावधानी हानि दे सकती है। गाय को रोटी खिलायें। मंगल के यत्र की पूजा के साथ मंगल के मंत्र का जाप करें।
कुंभः आज के दिन कार्यक्षेत्र के बहुत से महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। तनाव की संभवना है। सहयोगियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। मूली का दान करें और राहु मंत्र का जाप कर सूक्ष्म जीवों को आहार दें। इससे आपका कल्याण होगा।
मीनः आज के दिन आप कार्यक्षेत्र की योजनाओं के अलावा आर्थिक लेन-देन में लगे रहेंगे। व्यावहारिक जीवन में आपकी काम करने की तरकीब सभी को पसंद आती है। आपका दिन आज खुशनुमा रहेगा। कार्य की अधिकता से थकान संभव है। आज आप काला वस्त्र या तिल का तेल दान करें। शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: का जाप करें।