इस संसार में कई ऐसी कीमती चीजें है जिन तक आम इंसान का पहुँच पाना मुश्किल है। आज हम बात कर रहे है व्हेल की उल्टी की जो कठोर और पत्थर की तरह ठोस होती है लेकिन उसकी असली पहचान है उससे आनी वाली बेहतर गंध जो किसी को अपनी और खिंच लेती है।
क्या होती है व्हेल की उल्टी
समुद्र के किनारे तटों पर अक्सर गोबरनुमा काला सा सुगंधित ठोस पदार्थ मिल जाता है। इसे व्हेल की उल्टी कहा जाता है। इसकी कीमत हीरे, सोने से ज्यादा आंकी जाती है। दरअसल समुद्र के किनारे गाहेबगाहे मिलने वाले ये सुगंधित गोबरनुमा कठोर पदार्थ व्हेल की उल्टी होता है। कई बार ये भूरे और पीले रंग में भी हो सकता है। कई बार सफेद और काले पत्थर की तरह भी नजर आता है। स्पर्म व्हेल मछली, जिसकी उल्टी या अपशिष्ट बहुत कीमती होता है।
क्या काम आती है ये उल्टी
इस पदार्थ का भोजन का स्वाद बढ़ाने के और कुछ देशों में इसे सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। मध्य युग के दौरान यूरोपीय लोग सिरदर्द, सर्दी, मिर्गी और अन्य बीमारियों के लिए दवा के रूप में व्हेल की उल्टी का उपयोग करते थे।