Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeअजब-गजबशादी के बाद महिलाएं क्यों हो जाती है मोटी जानिए इस बारे...

शादी के बाद महिलाएं क्यों हो जाती है मोटी जानिए इस बारे में

शादी के पहले हर लड़की अपने आपको स्लीम ट्रीम देखने के लिए हर तरह के उपाय करती है जिससे उसका वजन ना बढ़े पर अक्सर आपने सुना होगा कि शादी हो जाने के बाद लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है और लगातार बढ़ते वजन के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, शादी के 5 साल के अंदर करीब 82% कपल्स का वजन 5 से 10 किलो तक बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके लिए शादी के बाद हमारी लाइफस्टाइल और बॉडी में बदलाव दोनों जिम्मेदार होते हैं। आखिर क्या कारण है जिससे शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ जाता है। आइएं जानें…

#अक्सर देखा गया है कि महिलाओं में शादी के बाद खुद को फिट रखने का ख्याल मन से निकल जाता है। डाइट चार्ट जो वह शादी से पहले फॉलो करती थी, शादी के बाद नहीं करती हैं। वह कुछ भी खाना शुरू कर देती हैं।

#शादी के बाद देखा गया है कि महिलाओं में आलसीपन बहुत ही तेजी बढ़ने लगता है। खुद को फिट रखने के लिए जो रूचि शादी से पहले वह रखती थी, शादी के बाद वह सब भूल जाती हैं।

#शादी के कुछ समय बाद ही कपल्स फॅमिली प्लानिंग के बारे में सोच लेते है। प्रेगनेंसी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ जाता है और बाद में लड़कियां अपने शरीर की तरह इतना ध्यान नहीं दे पाती।

#घर के साथ-साथ जब बच्चों की जिम्मेदारी भी आ जाती है जिससे खाने का कोई निश्चति समय नहीं होता। खाने में संतुष्टि न होने पर भूख ज्यादा लगती है।

#शादी के बाद लड़की के जीवन में बहुत बदलाव आता है। लड़की पर कई जिम्मेदारियां आती है जिससे स्ट्रेस बढ़ता है। स्ट्रेस बढ़ने से भूख ज्यादा लगती है और वजन बढ़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments