Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeसमाचारविश्व मे भारत का जलवा: भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर...

विश्व मे भारत का जलवा: भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बॉस्टन में लहराएगा 220 फीट लंबा इंडिया-अमेरिका का झंडा

15 अगस्त 2022 को भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इसका जश्न भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। बोस्टन में 15 अगस्त को आयोजित समारोह में 32 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

एक विमान से 220 फीट लंबा भारत-अमेरिका का ध्वज लहराया जाएगा। मैसाचुसेट्स के गवर्नर चार्ली बेकर ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने को ‘भारत दिवस’ घोषित किया है। उन्होंने बताया कि मैसाचुसेट्स के रोड आइलैंड के स्टेट हाउस व इंडिया स्ट्रीट में क्रमश: 14 और 15 अगस्त को भारत दिवस मनाया जाएगा।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह को इस मौके पर आयोजित होने वाली परेड में ग्रांड मार्शल के रूप में आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments