Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeसमाचाररस्सी के फंदे से चुकाई सोने की चेन की कीमत, तीन भाइयों...

रस्सी के फंदे से चुकाई सोने की चेन की कीमत, तीन भाइयों की लाडली बहन की ससुराल में हत्या पति हुआ गिरफ्तार,जानें पूरी घटना

भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका 25 वर्षीय पायल देवी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी आदित्य साह की पत्नी थी।

महिला के गर्दन पर जख्म के निशान पाए गए हैं।

मृतका के पिता सुजीत साह ने पति, सास-ससुर और ननद समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति आदित्य साह और ससुर भरत साह को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया।

बहन की शादी के लिए भाई बना तस्‍कर, बिहार STF ने श्रमजीवी एक्सप्रेस से यूपी के दो हथि‍यार तस्‍करों को दबोचा

पांच साल पहले हुई थी पायल की शादी

जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के चारघाट गांव निवासी मृतका के भाई स्वराज कुमार ने बताया कि पायल चार भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर थी‌। मृतका अपने मां-बाप और तीनों भाइयों की इकलौती लाडली थी। पांच साल पहले 22 फरवरी 2018 को कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी भरत साह के पुत्र आदित्य साह से बहन पायल की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी।

सोने की चेन के लिए घोंटा गला: आरा में विवाहिता की हत्या के आरोप में पांच के खिलाफ FIR दर्ज, पति-ससुर गिरफ्तार

सोने की चेन के लिए 50 हजार रुपये लिए

शादी तय होने के दिन से ही बहन के ससुर सोने की चेन की मांग कर रहे थे। इसपर पिता सुजीत साह ने उन्हें 50 हजार रुपये दिए थे। तब उन्होंने कहा था कि वे अपने बेटे को इसी पैसे से सोने की चेन खरीद देंगे। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया। शादी के बाद पायल को सोने की चेन के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके पति आदित्य साह और ससुराल वालों द्वारा अक्सर मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था।

दूसरी शादी की धमकी देता था पति

भाई ने बताया कि बहन का पति धमकी देता था कि अगर सोने की चेन नहीं मिली, तो वह दूसरी शादी कर लेगा। शुक्रवार को वीडियो कॉलिंग पर बहन ने भाई समेत अपने पूरे परिवार के साथ बात की थी। हालांकि, पायल ने घरवालों को किसी बात की जानकारी नहीं दी थी। इस बीच शनिवार की रात उसके ससुर भरत साह उनके घर आए और बताए कि पायल अब नहीं रही।

फांसी लगाने से हुई महिला की मौत

आनन-फानन में मृतका के स्वजन उसके ससुराल सरैया गांव पहुंचे, तो देखा कि पायल मृत पड़ी है। मायकेवालों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। मृतका के पिता और भाई स्वराज कुमार ने पायल के पति आदित्य साह, ससुर भरत साह, सास और ननद पर पायल की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, विवाहिता की मौत गले में फांसी लगाने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments