आजकल प्यार को एक धंधा समझ लिया जाता है। वैसे तो विदेश में बसने का सपना हर कोई देखता है लेकिन ये सपना जितना बड़ा होता है उतना ही मुश्किल इसे पूरा कर पाना होता है। लड़कियों के लिए ये काम थोड़ा आसान होता है क्योंकि वो किसी विदेशी लड़के से शादी करके विदेश में बस सकती हैं।
विदेशी लड़कों से बनाती है संबंध
अगर किसी लड़की के हाथ विदेशी दूल्हा लग जाए तो उसकी तो चांदी हो जाती है। विदेशी दूल्हे से शादी करने के बाद लड़कियों की पूरी लाइफ सैट है। वहां ना उन्हें नौकरी करनी पड़ती है और ना ही घर के ज्यादातर काम। बस, इसी चाहत में लड़कियां बिना कुछ सोचे- समझे विदेशी लड़कों से शादी के लिए हां कर देती हैं।
कमा रहीं हैं लाखों रूपए
इसी बात का फायदा उठाकर विदेशी दूल्हे भारतीय लड़कियों के साथ फ्रॉड कर रही हैं। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें लड़कियों ने आरोप लगाया है कि मैट्रिमोनियल साइट पर उनके साथ विदेशी दूल्हे के नाम पर धोखाधड़ी हुई है।