Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeअजब-गजबभारत में यहां ‘प्लास्टिक कचरे’ से बनाए जा रहे हैं मकान, जानिए...

भारत में यहां ‘प्लास्टिक कचरे’ से बनाए जा रहे हैं मकान, जानिए इस बारे में

इस दुनिया में बहुत सी अजीब चीजें है जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे काम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद आपको हैरानी होगी। कर्नाटक में ‘प्लास्टिक कचरे’ को रीसाइकल कर मकान तैयार किया गया है। इस घर का निर्माण मेंगलुरु में एक अपशिष्ट संग्राहक ने ‘प्लास्टिक फॉर चेंज इंडिया फ़ाउंडेशन’ के सहयोग से किया है।

‘प्लास्टिक कचरे’ से बनाए जा रहे हैं मकान

यह फ़ाउंडेशन कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में अनौपचारिक कचरा बीनने वालों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कार्य में लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार इस घर को एक इनोवेटिव और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ परियोजना के उदाहरण के रूप में बनाया गया है। इसको कम लगत पर बनाया जा सकता है। इसके अलावा इस घर को बनाने के लिए मुश्किल से रीसाइकिल होने वाले कचरे का यूज़ कर सकते हैं।

गुणवत्ता और मज़बूती का भी टेस्ट

घर बनाने से पहले निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और उसकी मज़बूती का भी टेस्ट किया गया था, जिससे कि लंबे वक़्त तक घर टिका रह सके। कहा जा रहा है दूसरे चरण में साल 2021 में कचरा बीनने वालों के लिए 20 घर बनाने की उम्मीद की जा रही है जिसमें 20 टन प्लास्टिक का उपयोग किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments