Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeसमाचारभारत की America के साथ कारोबार में हुई आठ प्रतिशत की वृद्धि,...

भारत की America के साथ कारोबार में हुई आठ प्रतिशत की वृद्धि, China के साथ 1.5 प्रतिशत गिरावट !

c19dea8d2be3e4934dbc6ae3235f31d6

विश्व न्यूज डेस्क !!!  भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर 128.55 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 119.5 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह देखते हुए कि 2020-21 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार केवल 80.51 अरब डॉलर था, यह वृद्धि महत्वपूर्ण है। भारत से अमेरिका में निर्यात 2022-23 में 2.81 प्रतिशत बढ़कर 78.31 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 76.18 अरब डॉलर था। वहीं आयात लगभग 16 प्रतिशत बढ़कर 50.24 अरब डॉलर हो गया। अमेरिका के विपरीत चीन के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 1.5 फीसदी गिरकर 114 अरब डॉलर रह गया जबकि 2021-22 में यह 115 अरब डॉलर था। चीन को निर्यात 2022-23 में 28 प्रतिशत गिरकर 15.32 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में आयात चार प्रतिशत बढ़कर 98.51 अरब डॉलर रहा था।

–आईएएनएस

एकेजे/एसकेपी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments