Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeलाइफस्टाइलब्यूटी ब्लेंडर की सफाई करते समय महिलाएं भूलकर भी नहीं करें ये...

ब्यूटी ब्लेंडर की सफाई करते समय महिलाएं भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां

आज के समय में ब्यूटी ब्लेंडर (Beauty blender) का इस्तेमाल मेकअप करने के लिए हर महिला करती है। ये एक ऐसी चीज है जिससे मेकअप को ब्लैंड करना आसान हो गया है। फ्लॉलेस मेकअप लुक पाने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल किया जाता है।

ब्यूटी ब्लेंडर से मेकअप करने में समय भी बचता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि यही ब्यूटी ब्लेंडर आपके चेहरे की रंगत भी उड़ा सकता है। दरअसल, कई लोग ब्यूटी ब्लेंडर का हर दिन यूज करते हैं लेकिन इसे धोते नहीं हैं। ऐसे में इसमें बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है जो कि स्किन के लिए हानिकारक साबित होता है।

ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग क्यों नहीं करना चाहिए? (disadvantages of Beauty blenders)

ब्यूटी ब्लेंडर्स का यूज करके महिलाएं जल्दबाजी में हर दिन उसे ऐसे ही रख देती हैं और अगले दिन फिर उसी का इस्तेमाल मेकअप के लिए दोबारा करती हैं। ऐसे में इसका बिना धोए बार बार इस्तेमाल चेहरे पर रेशेज कर सकता है।
बिना साफ किए ब्यूटी ब्लेंडर को हर दिन यूज करने से मुंहासों की समस्या हो सकती है, जो कि गर्मी के मौसम में ज्यादा बढ़ जाती है।
ब्यूटी ब्लेंडर को बिना साफ किए चेहरे पर यूज करने से त्वचा में बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है।
ब्यूटी ब्लेंडर को कैसे साफ करते हैं? (How to clean beauty blender)

हैंड वॉश से ब्यूटी ब्लेंडर को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच हैंड वॉश और गुनगुना पानी लें। अब इसमें ब्यूटी ब्लेंडर को रगड़ते और दबाते हुए साफ करें। आखिर में इसे साफ पानी से धो लें।
ब्यूटी ब्लेंडर को ऑलिव ऑयल से भी साफ किया जा सकता है। एक कोटोरी में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और गुनगुना पानी लें। इसमें ब्यूटी ब्लेंडर को 10 मिनट के लिए पड़ा रहने दें। आखिर में रगड़ते हुए साफ पानी से धो लें।
नींबू से भी ब्यूटी ब्लेंडर को साफ किया जा सकता है। 1 नींबू का रस एक कटोरी गुनगुने पानी में मिलाएं और इसमें ब्यूटी ब्लेंडर को 10 मिनट के लिए भिगाएं। 10 मिनट के बाद दबा दबा के रगड़ें और साफ पानी से धो लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments