Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeसेहतबारिश में पानी से फैलने वाली इन 3 बीमारियों से रहें सावधान...

बारिश में पानी से फैलने वाली इन 3 बीमारियों से रहें सावधान वरना हो सकती है गंभीर समस्या

बरसात के मौसम में कुछ बीमारियां अपको अपना आसानी से शिकार बना सकती हैं। वैसे तो हर बदलते मौसम में हमें सतर्क रहना चाहिए क्योंकि शरीर इसके हिसाब से रिएक्ट कर देता और फिर बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा होता है।

अब बात बरसात के मौसम की चल रही है तो इस मौसम में पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। होता ये है कि इस मौसम में बैक्टीरिया, वायरस और फंगस नमी की वजह से खुद को मल्टीप्लाई करते हैं और नमी के जरिए ही आप तक पहुंच सकते हैं। तो, इस मौसम में कुछ अन्य प्रकार के जीव भी बढ़ने लगते हैं जो आपको बीमार कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं बारिश में होने वाली बीमारियों के बारे में।

बारिश में पानी से फैलने वाली इन 3 बीमारियों से रहें सतर्क-Common diseases in rainy season

1. मच्छरों से होने वाली बीमारियां

मच्छरों से होने वाली बीमारियां, बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ने लगती हैं। जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया। इनके मच्छरों के लिए ये प्रजनन का मौसम है और ये अपने अंडे देती हैं। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया, इन तीनों के मच्छर अलग-अलग होते हैं और ये तेजी से अपना प्रकोप फैलाते हैं। इसलिए बारिश आते ही इनसे बचने की कोशिश करें।

2. गंदे पानी और खाने से होने वाली बीमारियां

गंदे पानी और खाने से होने वाली बीमारियां इस मौसम में ज्यादा देखे जाते हैं। जैसे कि टायफॉइड और हैजा। ये दोनों ही बीमारियां नहाते समय, कपड़े धोते समय, पानी पीते समय या दूषित पानी के संपर्क में आने से हो सकती हैं। इसलिए इन बीमारियों से सतर्क रहें और गंदे पानी और दूषित भोजन से बचें।

3. इंफेक्शन से

कभी धूप तो कभी बारिश। इस मौसम में ये बदलाव आपको बीमार कर सकता है। साथ ही आसपास बढ़ते बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन की वजह से आप फ्लू और बुखार के शिकार हो सकते हैं। इसलिए इन मौसम में इंफेक्शन से बचें।

कैसे करें अपना बचाव-Rainy season prevention tips in hindi

बारिश की बीमारियों से बचने के लिए आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना होगा कि साफ पानी का सेवन करें या घर में भी पानी वाले स्थानों को लेकर सतर्क रहें। कूलर और बाकी बाग बगीचे में पानी जमा होने न दें। इनमें मच्छर पनप सकते हैं। शाम को घर के खिड़की और दरवाजों को बंद रखें और घर से बाहर निकलते समय छाता अपने पास रखें। गर्म खाना खाएं और हेल्दी रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments