Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeफ़िल्मी जगतनेवी जवानों के लिए सलमान खान ने सेकीं रोटियां, जवानों के सम्मान...

नेवी जवानों के लिए सलमान खान ने सेकीं रोटियां, जवानों के सम्मान पुशअप भी लगाए, देखें तस्वीरे

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की विशाखापट्टनम में नेवी फील्ड से कुछ तस्वीरें इंटरनेट तेजी से वायरल हो रही हैं। बॉडीगार्ड एक्टर इंडियन नेवी के बीच मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। सलमान खान ने एक पूरा दिन नेवी सोल्ज़र के साथ बिताया, लंबे समय के बाद सलमान खान को जवानों के बीच देखा गया है। देखें सलमान के साथ फौजियों की मस्ती की तस्वीरें..

सलमान खान भारतीय नौसेना के साथ दिखाई दिए हैं। एक्टर ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी है। वहीं उन्होंने इंडियन नेवी की कैप भी पहनी है। सलमान खान ने जवानों के साथ कई तरह के इवेंट मे हिस्सा लिया । आज़ादी के जश्न से पहले सलमान खान की नेवी जवानों के साथ की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

n412551904166022494563765b3c069edee479c9aead7dee3c7daf4b268c1163255fbd34ab8b1d40ea02190

सलमान खान ने नेवी फील्ड पर जवानों के साथ सेल्फी भी ली, इस दौरान वे एकदम रिलेक्स मूड में नज़र आए। सल्लू ने मुस्कुराते हुए नेवी जवानों के साथ पोज़ दिए। उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए सोल्ज़र की भीड़ उमड़ पड़ी।

वहीं सलमान खान ने शिप के फर्श पर सिंगल हैंडेड पुशअप भी लगाए, उनके साथ नेवी जवानों ने भी उनके साथ पुशअप किए हैं। सलमान के इस तरह नेवी जवानों के बीच पहुंचने पर यूजर्स ने जमकर कॉमेन्ट किए हैं।

n41255190416602249409355bd3db47f8291299041d712458c398e8dc72541f8123415a220f200535bf371f

एक पिक में सलमान खान नौसेना के जवानों के साथ मस्ती करते हुए फेमस गानों पर अपने टिपीकल डांस स्टेप करते हुए दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने नेवी जवानों के जिम में आर्म्स एक्सरसाइज करते हुए हैवी डंबल उठाए। इस दौरान एक पिंक कलर का टॉप पहने लड़की भी स्पॉट की गई है।

n4125519041660224961781582c2d1e3fa6826b7d1f0591b419d621440cd7838454fc8ac43d630f2a09da25

सलमान खान ने शिप पर नौसेना के जवानों के लिए रोटियां भी बनाई, इसमें वे एक ट्रेंड कुक की तरह रोटियां सेंकते हुए दिख रहे हैं। अब ये रोटी किसके हिस्से में आई फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments