आइये जानते हैं रक्षा बंधन का अर्थ
र = रक्षा करना बहन की
क्षा=क्षमा करना बहन को
बं = बंधन से मुक्त करना बहन को
ध = ध्यान रखना बहन का
न = नही भूलना बहन को
किस कलाई में बाँधें राखी
पुरुष के दाहिने हाथ की कलाई पर सूत्र बंधन उत्तम प्रभावों को देने वाला होता है। इसलिए पुरुषों के दाहिने हाथ की कलाई पर रक्षासूत्र का बंधन किया जाता है। शुभ कार्य तथा अनुष्ठान आदि के आरम्भ में पुरुष की दाहिनी कलाई एवं स्त्री की बाईं कलाई पर मौली (कलावा) बांधे जाने का प्रचलन है।