Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeसमाचारजापान में चार व्यक्तियों की हत्या कर इमारत में छुपा संदिग्ध पकड़ा...

जापान में चार व्यक्तियों की हत्या कर इमारत में छुपा संदिग्ध पकड़ा गया….

japan 164 1760719373

टोक्यो। जापान पुलिस ने चार लोगों की हत्या कर पास की इमारत में छुपे एक संदिग्ध आरोपित को आज (शुक्रवार) सुबह करीब साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात नागानो शहर में कल हुई थी। हत्यारे ने फायरिंग कर और धारदार हथियार से हमला कर दो पुलिस अधिकारियों सहित चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।नागानो के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध हमलावर से बंदूक और चाकू बरामद हो गया है। वह पास की एक इमारत में छुपा हुआ था। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और दो पुलिस अधिकारी 46 वर्षीय योशिकी तमाई और 61 वर्षीय ताकुओ इकेची भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जापान में हत्या की वारदात कम ही होती हैं। जापान में दुनिया के सबसे कठोर कानून है। हालांकि इससे पहले पिछले साल जुलाई में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments