अक्सर हर चीज की एक्सपिरया डेट होती है लेकिन कई बार हम इसके बार में जानते नहीं है। जो हमें बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ खास चीज के बारे में बता रहे है। रोज इस्तेमाल होने वाली टूथब्रश की भी एक एक्सपायरी डेट होती है, पर हमारा ध्यान अक्सर इन पर नहीं जाता है।
टूथब्रश की भी होती है एक्सपायरी डेट
अक्सर लोग टूथब्रश के ब्रिसल्स पूरी तरह घिसने तक इन्हें इस्तेमाल करते हैं जबकि यह सही नहीं है। इसकी भी एक एक्सपायरी डेट तय होती है। किसी भी टूथब्रश की उम्र 3 महीने तक की ही होती है।
इसके बाद आपको अपना टूथब्रश बदल देना चाहिए। वरना कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं। इसलिए अपनी सेहत के लिए इन चीजों का ज्ञान होना बहुत जरुरी है