Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeसमाचारजदयू से अलग हुए पूर्व अध्‍यक्ष गौतम सागर राणा पार्टी की प्राथमिक...

जदयू से अलग हुए पूर्व अध्‍यक्ष गौतम सागर राणा पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से दिया त्‍यागपत्र –

रांची। जदयू के पूर्व अध्‍यक्ष और झारखंड में अपनी पार्टी के बहुचर्चित नेता गौतम सागर राणा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्‍या से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्होंने 16 अक्टूबर, 2022 को ही अपनी पार्टी झारखंड जनता दल का जदयू में विलय किया था। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें उनके समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

पार्टी का प्रदेश अध्‍यक्ष न बनाए जाने से नाराजगी

गौतम सागर राणा ने गुरुवार को अपना त्यागपत्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को भेजा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने उनके त्यागपत्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। गौतम सागर राणा ने अपने त्यागपत्र देने का कोई कारण नहीं बताया है। बताया जाता है कि वह इस आशा में जदयू में शामिल हुए थे कि उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा, जबकि उन्हें सिर्फ कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया।

राजनीति में सफर है काफी पुराना

राणा जेपी आंदोलन के समय से राजनीति कर रहे हैं। इस दौरान वह दो बार बगोदर से विधायक चुने जा चुके हैं। संयुक्त बिहार में ही दो बार एमएलसी भी रहे हैं। वह राजद के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें हटाकर राजद ने अभय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, जिसके बाद राणा ने नई पार्टी झारखंड जनता दल का गठन कर लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments