Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeटेक्नोलॉजीगूगल कैसे रखता है आपकी हर हरकत पर नजर,जानिए इस बारे में

गूगल कैसे रखता है आपकी हर हरकत पर नजर,जानिए इस बारे में

LOCATION TRACKING को कैसे बंद करे

गूगल कैसे आपकी हिस्ट्री फोटो पर रखता है नजर

आपके गूगल अकाउंट से जुडी आम बाते है ये

आज गूगल का उपयोग दुनिया के हर कोने में होता है. और क्या आपको पता है कि गूगल आपकी हर हरकत पर नज़र रखता है। आप कहां जा रहे हैं और क्या सर्च कर रहे हैं ये सब बातें आप चाहे किसी को बताएं या नहीं लेकिन गूगल ये सब जानता है। दरअसल, गूगल की ओर से लोकेशन का उपयोग अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है जिससे लोकेशन बेस्ड सर्च, रिज़ल्ट, रियल टाइम ट्रेफिक, फोटो और अन्य चीजों के लोकेशन की सही जानकारी मिलती है। हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि गूगल आपकी लोकेशन को ट्रैक न करे तो आप आसान टिप्स और ट्रिक्स से इन्हें ब्लॉक कर सकते हैं।

लोकेशन ट्रैकिंग को कैसे बंद करें?

लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने के दो तरीके हैं। पहले ऑप्शन में आपके डिवाइस में मौजूद सभी ऐप्स के लोकेशन डाटा की पर्मिशन ब्लॉक हो जाएगी।

APP परमिशन ब्लॉक करने का पहला तरीका है यह

एंडरोइड स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
इसके बाद डाटा लोकेशन पर क्लिक करें।
इसके बाद लोकेशन पर्मिशन के लेफ्ट स्वाइप करने पर इसे टर्न ऑफ किया जा सकता है। इसी तरह लोकेशन पर्मिशन को टर्न ऑन भी कर सकते हैं।
APP परमिशन ब्लॉक करने का दूसरा तरीका है यह

गूगल अकाउंट की लोकेशन हिस्ट्री फीचर को टर्न ऑफ करके भी लोकेशन ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं। इससे सभी गूगल ऐप्स और सर्विस को सिंगल स्वाइप से बंद किया जा सकता है।
गूगल अकाउंट के सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
यहां मैनेज योर गूगल अकाउंट पर क्लिक करें।
इसके बाद गूगल अकाउंट के प्राइवेसी और परसनलाइज़ेशन विकल्प पर क्लिक करें।
यहां आपको एक्टिविटी कंट्रोल सेक्शन की लोकेशन हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद लेफ्ट स्वाइप करके लोकेशन हिस्ट्री को बंद कर लें।किसी खास ऐप की लोकेशन कैसे बंद करें?

अगर आप किसी एक ऐप की लोकेशन पर्मिशन बंद करना चाह रहे हैं तो यह तरीका अपना सकते हैं।

एंडरोइड फोन की सेटिंग्स में जाएं।
इसके बाद लोकेशन पर टैप करें।
इसके बाद किसी भी ऐप को लोकेशन पर्मिशन का एक्सैस देने के लिए स्वाइप कर के डोंगल ऑन या ब्लॉक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments