जकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ लोग समय पर खाना भी नहीं खाते हैं, जो बीमारी का कारण बनता है। हालांकि कुछ लोग खाना खाने के बाद सोना पसंद करते हैं साथ ही धूम्रपान करना भी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।
हम में से ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता है कि खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए।
खाने के बाद ऐसा ना करें
जल्दी सोना : ज्यादातर लोग खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं जिससे पाचन क्रिया में बाधा आती है।
फल खाने से बचें: इसमें कोई शक नहीं कि फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. लेकिन खाने के तुरंत बाद इसका सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि भोजन के बाद फल खाने से अपच की समस्या हो सकती है। फल खाने का सबसे अच्छा समय भोजन के 2 घंटे पहले या बाद में माना जाता है।
चाय पीने से बचें: चाय अम्लीय होती है। क्योंकि इसमें कैफीन होता है। अगर आप खाने के बाद चाय पीते हैं तो खाना पचने में मुश्किल हो सकती है। खाने के बाद चाय पीने से आयरन के अवशोषण में बाधा आ सकती है। इसलिए खाना खाने के बाद चाय पीने से बचना चाहिए।
धूम्रपान न करें: कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करने की आदत होती है। खाने के बाद धूम्रपान करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खाना खाने के बाद धूम्रपान करना 10 सिगरेट पीने के बराबर है।