Copy the meta-tag below & paste it into the section of your sites homepage.
Homeफ़िल्मी जगतएस आर के प्रस्तुत दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर...

एस आर के प्रस्तुत दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म "मंडप" का ट्रेलर आउट

WhatsApp Image 2023 08 12 at 1.28.14 PM 367538045

भले ही आज दुनिया आधुनिक हो गई है। बेटियां देश दुनिया में गौरव की मिशाल पेश कर रही हैं, लेकिन आज भी समाज में दहेज प्रथा का चलन देखने को मिलता है और बेटियों को आज भी इसके दुष्परिणाम झेलने को मिलते हैं। कुछ इसी संवेदनशील विषय को लेकर एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर से निर्मित और सांसद सह अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ व खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म “मंडप” का निर्माण किया गया है, जिसक ट्रेलर आज एस आर के म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद यूनिक लग रहा है जिसका रन टाइम 3 मिनट और 45 सेकंड है। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं। जबकि सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। इस फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह हैं।लिंक : https://youtu.be/13xWEHTS_zQफिल्म मंडप के ट्रेलर की शुरुआत मशहूर अभिनेता संजय पांडे और सुशील सिंह के उस संवाद से होता है जिसमें अपने बेटे की शादी के लिए दहेज की बात कर रहे होते हैं। सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्द-गिर्द बनी इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की शादी हो जाती है लेकिन दहेज की मार यहां आम्रपाली को झेलनी पड़ती है। वर पक्ष यानी निरहुआ के परिवार वालों द्वारा दहेज की डिमांड पर अपने पिता की संपत्ति को गिरवी देख अम्रपाली दुबे में राइफल लेकर निरहुआ के ऊपर तान देती है और निरहुआ को होस्टेज बना लेती है। इसके बाद क्या होता है उसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। ट्रेलर में देश प्रथा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को लेकर सार्थक संवाद भी देखने को मिल रहे हैं। वहीं फिल्म के गाने भी एक से बढ़कर एक नजर आ रहे हैं।कुल मिलाकर देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म “मंडप” एक विशुद्ध भोजपुरी घर परिवार की कहानी है। यह बड़े कैनवास की फिल्म है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, संतोष श्रीवास्तव, सुजान सिंह, विद्या सिंह, जोया खान, सोनू पांडे, बब्लू खान, ऋतु चौहान, पल्लवी कोली, स्वीटी सिंह, शोना पांडे, सौम्या पांडे, महिमा सिंह, सनी शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। लेखक मनोज पांडे हैं। संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, उमा लाल यादव हैं।डीओपी साहिल जे अंसारी और एडिटर जीतेंद्र सिंह “जीतू” हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, कला राजीव शर्मा और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments